रायबरेली ब्रेकिंग न्यूज़

वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा लालगंज, कांग्रेस ने निकाली रैली

 

उत्तर प्रदेश/ राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि /रायबरेली मेंज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा-सुधा द्विवेदीलालगंज, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बुधवार को सड़क पर दिखाई

दिया। ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ जैसे नारों के साथ लालगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से गांधी चबूतरा तक विशाल रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र की चुनाव व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली के दौरान सरेनी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं जनसेविका श्रीमती सुधा द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।सुधा द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।रैली में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी अशोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संतोष त्रिवेदी, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह, अजय प्रताप सिंह, लालगंज प्रभारी एवं जिला सचिव आकर्षण द्विवेदी, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, फारूक राणा, सौरभ सिंह, नीरज मिश्र, नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर 

विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻 

Leave a Reply