आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा में एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का हुआ आयोजन

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद अम्बेडकर नगर के तत्वाधान में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के प्रांगण में टांडा तहसील के विद्यालयों हेतु एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार यादव के संयोजन में किया है जिसमें टांडा तहसील के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें शिविर संचालक के रूप तक्षशिला अकादमी के कब मास्टर बादल विश्वकर्मा एवं शिविर संचालिका के रूप में मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज की गाइड कैप्टेन निशात फातमा सिद्दीकी ने आये हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्यायुक्त डॉ तारा वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य आदर्श जनता इंटर कॉलेज श्री राम तीरथ विश्वकर्मा तथा शिविर पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रवि प्रकाश चौधरी उपस्थित रहें जिला मुख्यायुक्त द्वारा विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग को बढ़ावा देने हेतु अध्यापक अध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया गया इस शिविर को सफल बनाने में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के स्काउट मास्टर श्री पवन कुमार चौरसिया, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड आरती यादव, स्काउट रोहन, आदित्य, रितेश, आयुष, सेजल, अंशिका, प्रिया आदि का योगदान रहा।

 

Leave a Reply