भारत सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेयी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर खिलाड़ियों को चोट से उबारकर दोबारा मैदान पर दमदार वापसी कराने वाले स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेयी को खेल एवं राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में प्रतिष्ठित भारत सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर खेल, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

‘भारत सेवा पुरस्कार’ उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। डॉ. अभिषेक बाजपेयी ने वर्षों से भारतीय खिलाड़ियों के उपचार, पुनर्वास और फिटनेस के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टोक्यो और उज़्बेकिस्तान सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की विभिन्न पेशेवर क्रिकेट टीमों के साथ भी फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आधुनिक स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी तकनीकों के विशेषज्ञ डॉ. बाजपेयी खिलाड़ियों को कम समय में चोट से उबारकर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पेशेवर प्रतिबद्धता और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पण का उदाहरण मानी जाती है। इसी वजह से उन्होंने स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में प्रशिक्षकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। डॉ. अभिषेक बाजपेयी को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी के बढ़ते महत्व का भी प्रतीक है। उनकी सफलता युवा फिजियोथेरेपिस्टों और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply