उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण के प्रति बेहतर समर्पण के लिए कक्षा पांच की छात्रा अवनी सेठ को सम्मानित किया गया। अकादमी के हेड कोच एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनुज कुमार गौतम ने अवनी को बैडमिंटन रैकेट देकर सम्मानित किया।
आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्रा अवनी नियमित रूप से प्रशिक्षण में शामिल होती हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति लगन के चलते उन्होंने अकादमी में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और सीखने की ललक अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।
अकादमी के चेयरमैन डॉ. डीसी गुप्ता और चीफ हेड कोच सुशील गुप्ता ने अवनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आरके गुप्ता, संजय प्रजापति, योगेश बिष्ट, देविशा यादव, रशिका अग्रवाल, मोहम्मद शारिब, अनुज गौतम और गौरव सोनकर समेत अकादमी के सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.