शिक्षकों को मिलेगा बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रशिक्षण, कार्यशाला 10 को
, राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अकबरपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की अभिनव पहल राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सक्रिय प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 10 अगस्त को डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल, अकबरपुर में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जनपद के प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय से विज्ञान अथवा गणित विषय के एक शिक्षक को कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है।बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा ‘सतत् विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर आधारित लघु शोध तैयार करने की प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी शिक्षकों के साथ साझा की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं शोधपरक दृष्टिकोण को विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
You must be logged in to post a comment.