उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बरेली में हुई राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर के लिफ्टरों ने अपनी ताकत का दम दिखाते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। 7 से 9 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में कानपुर की पुरुष टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। कानपुर के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य समेत कुल 22 पदक जीतकर अपनी धाक जमाई।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में आनंद कुमार, आलोक चौरसिया, राकेश शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, तरुण वर्मा, शिवा सिंह, मनीष, विराट बाजपेई, अनमोल पांडे, सुप्रिया, उर्वशी चंद्रा, शिवानी वर्मा और प्राची ठाकुर शामिल रहे। प्रिंस कुमार गुप्ता, आयुष, गौरव, विवेक सिंह राठौड़, रामजी राजपूत, कृष्णा शर्मा और हिमांशु निगम ने रजत पदक जीते। अश्वनी कुमार त्रिपाठी और आर्यन ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
कानपुर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को व्यक्तिगत पुरस्कारों ने भी खास बना दिया। सब-जूनियर वर्ग में शिवानी वर्मा को स्ट्रांग वुमंस, जूनियर वर्ग में मनीष को स्ट्रांग मैन और उर्वशी चंद्रा को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संघ पदाधिकारियों और कोच ने खुशी जताते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.