राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर। देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी, अंबेडकर नगर के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय की छात्रा पूजा मद्धेशिया, एम.ए. (ड्राइंग एंड पेंटिंग), तथा छात्र अमन कुमार यादव एवं जयेश गुप्ता ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा आयोजित 31वें दीक्षांत समारोह, जो 12 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ, में पूजा मद्धेशिया को एम.ए. (ड्राइंग एंड पेंटिंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं बी.पी.ई.एस. तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अमन कुमार यादव एवं जयेश गुप्ता को भी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा मद्धेशिया, अमन कुमार यादव एवं जयेश गुप्ता भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण के बल पर महाविद्यालय तथा जनपद अंबेडकर नगर का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आकाश श्रीवास्तव एवं चित्रकला विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह सहित डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. अमित पांडे, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज पटेल एवं जितेंद्र कुमार समेत समस्त देव इंद्रावती महाविद्यालय परिवार ने तीनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
You must be logged in to post a comment.