उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। आज बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए विभिन्न समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि विनोद दीक्षित लंबे समय से यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए विनोद दीक्षित ने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। स्वागत करने वाले श्रीमती श्वेता शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, बृजेश शर्मा नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, अर्जुन सोलंकी,विकास यादव आदि रहे शामिल । फोटो परिचय : विनोद दीक्षित को सम्मानित करते हुए समाजसेवी ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा