*नगर निगम के समस्त कर्मचारी एक दिन का वेतन कोरोना से लड़ने हेतु दें : नगर आयुक्त*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त सहित समस्त अधिकारियों ने कोरोना से लड़ने हेतु एक दिन वेतन प्रदान करने का लिया निर्णय। नगर निगम करा रहा व्यापक एवं बृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सेनेटाइजेंशन का किया निरीक्षण। स्थानीय निवासियो से उनके घरो पर जाकर पूॅछी कुशल क्षेम। घुमन्तु प्रवृत्ति के अपंजीकृत श्रमिको/ठेला/फड़/रिक्षा वालों को चिहिन्त कर सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश। नगर निगम द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम में अब तक कुल 100 शिकायतें दर्ज की गई। इनमे से 84 का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए। नगर निगम की आवष्यक सेवा से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। अनुपस्थित न होने पर एफ.आईआर. भी दर्ज कराया जा सकता है। नगर आयुक्त द्वारा कोरोना कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिये नगर निगम के सभी कर्मचारियो से अपने एक दिन का वेतन दान देने की अपील की गई। नगर आयुक्त की अपील पर नगर निगम के सभी अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान देने का निर्णय लिया गया। नगर निगम द्वारा कोरोना कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिये नगर निगम शहर में व्यापक एवं बृहद स्तर पर सफाई एवं सेनेटाइजेषन का कार्य कराया जा रहा है। आज रविवार को नगर आयुक्त द्वारा नगर में कराये जा रहे सेनेटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम नवसम्मिलित क्षेत्र चिनौर का निरीक्षण किया गया उसके पश्चात हुण्डालखेल, कटिया टोला, सदर बाजार, बाडूजई प्रथम एवं बाडूजई पेशावारी में सेनेटाइजेशन एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायको को आवष्यक निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त द्वारा खाली प्लाटों पर पड़े हुये कूडे को तथा नालियों से सिल्ट को निकाल कर नाली साफ करने का निर्देश दिया गया। उसके अलावा नालियों तथा अन्य जलभराव के स्थानों पर कीटनाषकों के छिड़काव का निर्देश दिया गया। नगर की साफ-सफाई बेहतर पाये जाने पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा सफाई कर्मचारियों की सरहाना की गई तथा निर्देषित किया गया कि पूरे शहर की साफ-सफाई रखी जाये किसी भी स्थान पर गन्दगी न हों। नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आज रविवार को सेनेटाइजेशन का कार्य रोडवेज कचहरी, सिविल लाइन, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान आफिस गोविन्दगंज, नई बस्ती, बरेली मोड़ आवास विकास, अजीजगंज, जिला अस्पताल, चर्च कालोनी, आदर्श नगर कालोनी, बहादुरपुरा, चौक आला खॉ, लकड़ी मण्डी, अंटा चौराहे से चमकनी करबला तक चौक आला से मामूड़ी तक किया।

रिपोर्ट विजय सिंह शाहजहांपुर