उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अम्बेडकरनगर। कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी काल में भी सुहागिन महिलाओं ने नियमों का पालन करते हुए अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज शुक्रवार को टांडा अम्बेडकर नगर में श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोउल्लास से मनाया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार करके विधिविधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया।
शहर में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने उपवास रखकर भगवान से पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। घर में सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा शाम के समय पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव व पार्वती की पूजा भी की गई।
भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी शुक्रवार को हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। विवाहित महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल उपवास रखा। शाम को सूर्यास्त के बाद महिलाओं ने फलों का सेवन कर उपवास खोला।
ज्योतिषाचार्य श्री सुनील चंद शुक्ला जी बताते हैं कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और पार्वती की आराधना की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। घर में भगवान का वास होता है। साथ ही पति की दीर्घायु होती है। प्रत्येक विवाहिता को हरतालिका तीज पर उपवास रखना चाहिए। हिदू धर्म के मुख्य उपवासों में हरतालिका तीज का उपवास भी शामिल है।
रिपोर्टर- विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकरनगर।
You must be logged in to post a comment.