उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) प्रयागराज केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार की दोपहर अपने पैतृक गांव सरायममरेज थाना क्षेत्र के भदारी पहुंचे। उन्होंने साथर गांव स्थिति कर्बला में दूसरी मोहर्रम पर फतेहा पढ़ा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अपने परिचितों व परिवार के अन्य लोगों के साथ बातचीत में कुछ वक्त बिताया ।
मोहर्रम पर हर वर्ष अपने पैतृक गांव आते हैं केंद्रीय मंत्री नकवी
बता दें कि मोहर्रम पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हर वर्ष प्रयागराज आते हैं। वह अपने पैतृक आते हैं । और मोहर्रम के अवसर पर कर्बला पहुंचकर फातेहा पढ़ते हैं। परिवार के अन्य लोगो से घर मे बैठ गुफ्तगू उपरांत ताजिया को कंधा देते रहे। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ताजिया पर रोक लगाया गया है। इसलिए केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ फातेहा पढ़ी।
लौटते समय प्रयागराज में बड़ा ताजिया पर जाकर मत्था टेका उसके पश्चात दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रिपोर्टर:- शिव बहादुर यादव जिला प्रभारी प्रयागराज
You must be logged in to post a comment.