सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की रखी नींव: ओमप्रकाश राजभर

टांडा में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले प्रभारी मंत्री, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का किया आह्वान

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

टांडा, अम्बेडकरनगर। आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आजाद भारत को मजबूत बनाने और उसकी विरासत को संवारने के लिए देशी रियासतों का भारत में विलय कराया। वहीं सोमनाथ मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के माध्यम से पूरे विश्व को संदेश दिया कि भारत अब किसी के सामने झुकने और दबने वाला नहीं है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मौर्य मैरिज लॉन, पुंथर टांडा में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की बढ़ती ताकत से विदेशी शक्तियां चिंतित हैं और विघटनकारी तत्वों को विदेशी फंडिंग के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने का षड्यंत्र रच रही हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहने और इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। तभी सरदार पटेल की जयंती मनाने का उद्देश्य सार्थक होगा और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी।कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा टांडा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने उपस्थित क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल बचपन से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, दृढ़ संकल्प और चुनौतियों का सामना करते हुए निभाया। आज देश के सामने मौजूद चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम सभी को भी पूरी मजबूती के साथ तैयार रहना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ चौधरी ने की। शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला मंत्री आकाश वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम राजभर, रामधनी वर्मा, स्वादेश गौतम, सूर्यकांत वर्मा और नारद विश्वकर्मा सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के आयोजक कपिल देव वर्मा वर्ष 2008 से लगातार प्रतिवर्ष सरदार पटेल की जयंती का आयोजन करते आ रहे हैं।कार्यक्रम में अंकुर वर्मा, गिरीश वर्मा, पप्पू मांझी, लालू पटेल, ब्रजेश वर्मा, रामधनी गुप्ता, लक्खू वर्मा, रामजनम वर्मा, अरविंद यादव, आंशू सिंह, इंद्रजीत यादव, ज्योति सिंह, माधुरी राजभर, प्रभावती यादव, इंद्रावती मौर्य, गुड़िया भारती, अरविंद वर्मा, जिलाजीत वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, नीलू वर्मा, सूरज वर्मा, अंकित वर्मा, धीरज पाण्डेय, प्रदीप यादव, अनूप गोस्वामी, रिंकू गोस्वामी, रिंकू वर्मा, तनवीर सलमानी, राजेश दूबे, रोशनलाल पासवान, मंशा जायसवाल, विनय वर्मा, सचिन गौतम, अजय वर्मा, रामसिंह वर्मा, अजीत द्विवेदी, सतपाल सिंह, ठाकुर प्रसाद वर्मा, आंशू वर्मा, मनोज कुमार, सजनलाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply