उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।अध्यक्ष इनरव्हील क्लब द्वारा बताया गया कि क्षिक्षण एक बहुत ही पवित्र व महान पेशा है जो चरित्र,बुद्धि और व्यक्ति के भविष्य को आकार देता है,देश के निर्माण व विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है,
स्वयंअपना,अपने परिवार व समाज के साथ साथ अपने राष्ट्र को विकसित करने तथा नवाचारों से अपने देश को समृद्ध करने हेतु भावी पीढ़ी को शिक्षित करना व उनकी योग्यता को पहचान कर उन्हें क्षेत्र विशेष की तरफ उन्मुख करना तथा एक जिम्मेदार नागरिक के गुणों को विकसित कर राष्ट्रनिर्माण में उन्हें संलग्न करने का श्रमसाध्य कार्य सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाओं का ही है इस प्रकार शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान देश की बहुविध सेवा हेतु नौनिहालों को तैयार करने में सर्वविदित है, इसी के दृष्टिगत समाजसेवा व महिला सशक्तिकरण क्षेत्र की अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर ने कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह बड़े ही सादगीपूर्ण माहौल में उपस्थित सदस्यों के साथ क्लब सदस्या
श्रीमती ममता मिश्रा के आवास कल्पतरु मछलीशहर पड़ाव पर आयोजित किया गया। सभा की शुरुआत में दिवंगत राष्ट्रपति
स्व.प्रणव मुखर्जी जी को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और 2 मिनट का मौन रखा गया।ततपश्चात शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया ।इसमें पूर्व प्रचार्या डॉ माधुरी सिंह जी,प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिंह जी,मुख्य अध्यापिका श्रीमती अंजना सिंह जी,सहायक अध्यापिका श्रीमती शुभाकांक्षा सिंह जी,सहायक अध्यापिका श्रीमती शोभा सिंह जी,सहायक अध्यापिका श्रीमती दीपमाला जायसवाल जी एवम् खेलकूद प्रशिक्षक श्रीमती आरती शुक्ला जी को सम्मानित किया गया।
अन्य उल्लेखनीय उपस्थित सदस्यों में नीलम सिंह, शशि सिंह, सरोज सिंह व क्लब सदस्या के साथ जिलापंचायत सदस्या श्रीमती रत्ना उपाध्याय,ममता मिश्रा रहीं।क्लब अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रवाल व सचिव श्रीमती जूही सिंह द्वारा नवागत सदस्यों पूनम मिश्रा,स्मिता व वंदना को क्लबपिन पहनाकर सदस्यता प्रदान की गयी तथा कार्यक्रम का अध्यक्ष व सचिव द्वारा कुशलतापूर्वक संचालन संयुक्तरुप से किया गया।अन्य वरिष्ठ सदस्यों माधुरी सिंह, विमला सिंह, दमयन्ती सिंह, अर्चना उपाध्याय, प्रियंका पाण्डेय, डा.रंजीता की वर्चुअल भागीदारी रही।यह कार्यक्रम जूही सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ।
You must be logged in to post a comment.