उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।6 सितंबर को जौनपुर शहर में सभी 39 वार्डों में कोरोना की जांच के लिए हर वार्ड में एक जांच टीम तैनात की गई है। पूरे जनपद के डॉक्टरों लैब टेक्नीशियन को कल जौनपुर शहर में लगाया गया है ।इस प्रकार 39 टीमें कल कार्य करेंगी। सभी जौनपुर वासियों से अनुरोध है वे बिना डर के बिना भय के, बिना संकोच के, बिना शर्म के बाहर आकर अपने वार्ड में ही एंटीजन किट से जांच करा लें। इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी को *कोरोना वायरस का संक्रमण है तो उसको चिन्हित करके आइसोलेट किया जा सके, जिससे कि वह व्यक्ति किसी दूसरे को संक्रमित ना कर सके। और शहर में संक्रमण को रोका जा सके। मुझे आशा है जौनपुर शहर के सभी नगरवासी इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
You must be logged in to post a comment.