थाना मानिकपुर की पुलिस ने 800 ग्राम हरा गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में के0के0 मिश्रा प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में वरि0उ0नि0 अशोक कुमार निगम थाना मानिकपुर तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रामसिंह पुत्र हरिगोपाल निवासी ऊंचाडीह थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को ग्राम ऊंचाडीह से 800 ग्राम हरा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 118/2020 धारा 08/20 N.D.P.S. एक्ट पंजीकृत किया गया ।  बरामदगीः-
800 ग्राम हरा गांजा
बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. वरि0उ0नि0 अशोक कुमार निगम थाना मानिकपुर
2. आरक्षी सतीश कुमार
3. आरक्षी अरविन्द कुमार मौर्या

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट