समाजसेवी ने दी सहायता राशि,दिया हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए बाटी चेक

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि)प्रतापगढ़ ।गरीबों की सहायता करना बहुत ही पुनीत कार्य है।समाज सेवा के माध्यम से यह काम बहुत ही सराहनीय होता है ।इस बात को दृष्टिगत रखते हुए सगरासुन्दरपुर निवासी समाजसेवी संजय शुक्ल ने समशेरगंज बाजार पहुंच कर राजेश कुमार पटवा व उनकी पत्नी प्रेम कुमारी के दो मासूम बच्चों की 16 सितम्बर को बस से कुचल कर मृत होने के बाद ढाढ़स बंधाया ।वहीं परिजनों की गरीबी स्थिति को देखते हुए 5000(पांच हजार रुपये) सहायता राशि के रूप में दिया । इस बात से छेत्र की जनता समाजसेवी संजय शुक्ल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए देखी व सुनी जा रही हैं ।वहीं समाजसेवी संजय शुक्ल ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से जहाँ उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं स्वयं को आत्म संतुष्टि भी मिलती है ।वहीं दोनों बच्चों की मौत की भरपाई कर पाना किसी के बस की बात नहीं है ।एक दूसरे के प्रति सहानुभूति एवं सहयोग से इस तरह के दुख रूपी भार को हल्का जरूर किया जा सकता है।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य प्रतापगढ़