अवैध देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस सहित एक बदमाश गिरफ्तार

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद स्थानिऐ पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बारा डॉ. रवि द्वारा अवैध कार्यो जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री , अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान एव पुराने प्रकरणो मे फरार आरोपीयो की धड़पकड संबंधी अभियान के आदेश की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के निकटतम सुपरविसन मे श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ओमेन्द सिंह द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना मे मन रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छिपाबड़ौद ने श्री मो0 रफीक स0उ0नि0, श्री महेन्द्र कानि0 1123 ,श्री आसुराम कानि0 802, श्री बांकेबिहारी कानि0 27 के रुप मे टीम गठन किया । टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये आखाखेडी तिराया पर मोटर साईकिल सवार मोहनलाल पुत्र रतनलाल जाति बंजारा उम्र 40 साल निवासी परोलिया थाना छीपाबडौद जिला बारां के कब्जे से एक देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद कर प्रकरण संख्या 359/2020 धारा 3/25 ARMS ACT मे दर्ज किया गया । मुलजिम मोहनलाल बंजारा से अवैध हथियारो की तस्करी मे संलिप्त अन्य बदमाश व गिरोह के सम्बन्ध मे गहन अनुसन्धान जारी है। *यह है नाम पता मुलजिम मुलजिम का* मोहनलाल पुत्र रतनलाल जाति बंजारा उम्र 40 साल निवासी परोलिया थाना छीपाबडौद *आरोपी के खिलाफ आपराधिक रिकार्ड*

प्रकरण संख्या 46/1998 धारा 147,148,323,447 भादस थाना छीपाबडौद जिला बारां   *कार्रवाई टीम में यह रहे मौजूद* मोहम्मद रफीक सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र कानिस्टेबल आसुराम कानिस्टेबल बांके बिहारी कानिस्टेबल

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद