जिलाधिकारी के आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट के अपराधी की संपत्ति जप्त की गई

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली आज दिनांक 27/09/2020 को गैंगस्टर एक्ट के अपराधी राजीव कुमार रस्तोगी उर्फ राजू सुनार पुत्र शिव नारायण रस्तोगी उर्फ भोला रस्तोगी निवासी साह टोला मुरईयापुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली का एक दो मंजिला मकान व एक लग्जरी गाड़ी नंबर यूपी 32 जीबी 2244 को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम की धारा 14(1) के तहत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद रायबरेली के आदेश दिनांक 25 सितंबर 2020 के अंतर्गत जप्त किया गया l उक्त जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग ₹10500000 है

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य रायबरेली उत्तर प्रदेश