वसुंधरा राजे कोे उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद वसुंधरा राजे कोे भाजपा के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  व तेजस्वी सुर्या को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर हर्ष जताया भाजयुमो मंडल छीपाबडौद की ओर से भाजयुमो मंडल संयोजक देवेंद्र गुर्जर की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व तेजस्वी सूर्या को भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छीपाबड़ौद स्थित अम्बेडकर सर्किल ढोलम चौराहा पर  आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान ओमेन्द्र सिंह राजावत व चंचल गोयल ने बताया कि भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कोटा यूनिवर्सिटी पूर्व सचिव हरिओम राठौर,किसान संघ के गोविंद नागर,गौरव मीणा,युवराज सुमन, कैलाश नायक ,हरिओम मालव,हितेश कैशरी,आयुष शर्मा, रिंकेश सुमन,योगेश जांगिड़ अर्जुन नागर, सुभम मालव जितेन्द्र कैशरी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहिया