एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो, बैंक सुरक्षा एवं मास्क चेकिंग का चला अभियान

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर – महिला थाना थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने विभिन्न बैंक शाखाओं के पास संदिग्धों से की पूछताछ, मास्क नहीं लगाने वालो को दी कड़ी हिदायत जिले की महिला थाना थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक समेत विभिन्न बैंक शाखाओं के पास संदिग्धों से पूछताछ किया। बगैर किसी कार्य के इधर उधर घूमने वालों को हिदायत दिया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एंटी रोमियो, बैंक सुरक्षा एवं मास्क चेकिंग अभियान पर अपनी टीम के साथ निकली थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने मनचलों, शोहदो को भी कड़ी हिदायतें दी। मास्क नहीं लगाने वालों पर काफी सख्ती दिखाते हुए भविष्य में बगैर मास्क के घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गयी। पुलिस के इस अभियान से मनचलों एवं शोहदे किस्म के लोगों में खलबली मची रही।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अम्बेडकर नगर