खमरिया में प्रधान जी के द्वारा जंग संचारी रोग और दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) ईसानगर खमरिया —सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर ,खमरिया में प्रधान जी के द्वारा जनसंचारी रोग अभियान ओर दस्तक अभियान का हुआ सुभारम्भ ।

 आज से शास न की मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ईसानगर में दस्तक ओर विशेष जनसंचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रधान समर्दा हरि,हरदासपुर श्री अभय प्रताप सिंह उर्फ अनूप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया सुभारम्भ। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर्स बी0 के 0स्नेही ने बताया कि आज 1अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलने बाले दस्तक अभियान ओर 31 अक्टूबर तक चलने बाले विशेष जन संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की प्रमुखता में ये दोनों कार्यक्रम है इसलिए कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए आशाओ आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों को इसमे आज से अपने अपने क्षेत्रों में रोज 20 से 25 घरो की मिक्रोप्लानिंग के अनुसार विजिट करनी है।ओर संचारी रोगों बुखार ओर कोरोना के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।और बुखार के मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार करनी है साथ ही फरवरी से अब तक टीकाकरण में छूटे बच्चों की भी सूची बनाना है।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।इस दौरान समस्त प्रधानों को विशेष सफाई अभियान चलवाना है।घास फूस झाड़ियों की कटाई नालियों की साफ सफाई इस दौरान कराई जाएंगी।फोगिंग ओर एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।मच्छरजनित रोगों को रोकने के भरसक प्रयास किये जाएंगे ताकि जे0 ई 0 टिक टायफस, फाइलेरियाडेंगू ,मलेरिया,चिकिनगुनिया ,दिमागी बुखार आदि से निजात पाई जा सके।ये साल का तीसरा अभियान है।इन अभियानों से मच्छर जनित रोगों की म्रत्यु में भारी कमी आई है।हर ब्लॉक स्तर पर ईटीसी बनाये गए है ताकि तेज बुखार ओर जे0 ई0 के मरीजो को प्राथमिक उपचार मिल सके।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया, ईसानगर अधीक्षक डॉक्टर्स बी 0के0 स्नेही , ने बताया कि इस वावत हमारे ब्लॉक में सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है सभी सम्बंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी हो गया है।मिक्रोलप्लान भी बन गया है।हाई रिस्क ग्रुप के तीन गांवो बेलागड़ी ,रायपुर ओर ईसानगर पर विशेष फोकस रहेगा।इस दौरान खमरिया ,ईसानगर अधीक्षक डॉक्टर्स बी0 के0 स्नेही,डॉक्टर्स एम एल सुमन ,हसमतआरा ,हिफ्ज़ूरह्मान, विजय कुमार,दिनेश चंद्र गुप्ता,मीना सिंह,विकास कुमार,शिवम वर्मा ,सुभाष पाल, समेत समस्त आशाएं आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य ईसानगर खमरिया उत्तर प्रदेश