उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के चेती ग्राम पंचायत स्थित प्रयागराज शाहगंज मार्ग से चेती कोयलहवा निषाद बस्ती तक जाने वाले कच्चे मार्ग को लगभग 25 मीटर तक काट दिया गया। इसी से नाराज ग्रामीणों ने टेंट लगाकर उक्त स्थल पर धरने पर बैठ गये। जानकारी के अनुसार दशकों पूर्व निषाद बस्ती तक जाने के लिए कच्ची सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था। 1 सप्ताह पूर्व जिलेदार निषाद द्वारा उक्त मार्ग को काट दिए जाने के बावजूद आवागमन कटे मार्ग से होकर चालू था। गुरूवार को सुबह ट्रैक्टर रोक दिए जाने पर नाराज ग्रामीण उक्त स्थल पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची सुजानगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। ऐसे में पुलिस वापस चली गई। ग्रामीण धरनास्थल पर बैठकर उपजिलाधिकारी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। मौके पर पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य पुष्पा निषाद ने रास्ता खुलवाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुईं। इस अवसर पर राजेश निषाद, अरविंद निषाद, उदयराज, रामनरेश निषाद सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.