उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी देहात नेपाल सिंह के निर्देशन व सीओ भोपा के कुशल नेतृत्व में भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे है।थानाध्यक्ष सूबे सिंह मुजफ्फरनगर कमांडर की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 12 दिन के अंदर 50 हजारी बदमाश सहित तीसरे बदमाश को लंगड़ा किया है। आज दिन छिपते ही थाना भोपा पुलिस व बदमाशो के बीच जोली से कम्हेडा जाने वाली पटरी पर दो स्कूटी सवार बदमाशो से मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ में एक 
शातिर पशु चोर/गौ-तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश ने अपना नाम सरफराज पुत्र लालू उर्फ असलम निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर बताया वही एक शातिर चोर/गौतस्कर रिजवान पुत्र इकबाल निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के पास से 1 स्कूटी बिना नम्बर,2 तमंचे मय 2 खोखा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त सरफराज पर पशु चोरी,गौकशी,गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.