कोरोना संक्रमण के चलते पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को बुलाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अयोध्या
उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )अयोध्या ।
बच्चों के स्कूल में प्रवेश से लेकर जाने तक शासन के निर्देश पर बनी एसओपी का पालन किया जाएगा। अब बच्चे के बैठने तक का स्थान निर्धारित किया जाएगा। बकायदा, डेस्क पर नाम और रोल नम्बर तक लिखा जाएगा। इसके अलावा, बिना अभिभावक के सहमति पत्र के किसी भी छात्र को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूलों के स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। बकायदा , सैनिटाइजेशन टनल्स तक लगाए जा रहे हैं।
सभी छात्रों को अपनी खुद की स्टेशनरी और पुस्तकें ले जानी चाहिए । कोई उधार लेने की अनुमति नहीं होगी।
निजी स्कूल के प्रबंधन/प्रधानाचार्यों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। तैयारियों को लेकर समीक्षा होगा। 17 और 18 अक्तूबर को सभी स्कूलों की तैयारियों के संबंध में जांच होगी। बकायदा स्कूलों से एक प्रमाण पत्र लिया जाएगा। उसमें स्कूल प्रबंधन को कोविड संबंधी एसओपी के तहत सफाई , सैनिटाइजेशन से लेकर कोरोना हेल्प डेस्क तक स्थापित किए जाने के संबंध में लिखकर देना होगा। उन्होंने बताया कि 19 और 20 अक्तूबर को स्कूलों का औचिक निरीक्षण ।                               रिपोर्ट पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल