उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)लालगंज रायबरेली। नगर में लगे गंदगी के ढेरों को अनोखे ढंग से हटाने की युक्ति जिला योजना समिति सदस्य व सभासद राघवेन्द्र सूर्यवंशी ने सोंची है। उन्होने बताया कि अब वे आम जनमानस के सहयोग से सेल्फी विद गार्बेज अभियान चलाकर नगर पंचायत लालगंज के स्वच्छता अभियान की कलई खोलेंगेे। अभियान के तहत कूड़ा का ढेर, गन्दगी वाले स्थान, टूटे क्रास, टूटी नालियां, बजबजाते नाला और नालियों के साथ अपनी फोटो मोबाइल सं9450100659 पर व्हाट्सअप करनी है। जिसे सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल की जायेगी साथ ही उसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करके भेजा जायेगा। ताकि उन्हें भी पता चले सके कि जिस स्वच्छता अभियान की वे बात करते हैं वह स्थानीय निकायों में कैसे फेल हो रहा है।
श्री सूर्यवंशी ने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर नगर पंचायत लालगंज जनता को गुमराह कर रही है, बजबजाती नालियां और गन्दगी विशेष स्वछता अभियान की पोल खोलती साफ नजर आ रही है इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन बेखबर है। उन्होने यह भी कि अधिकारियों की जवाब देही तय हो तो सब दुरूस्त हो जाये।
रिपोर्ट तहसील क्राइम रिपोर्टर आलोक मौर्य लालगंज रायबरेली
You must be logged in to post a comment.