*जनता का विकास और उनकी मूलभूत सुविधाएं जनता को दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)उन्नाव-

बांगरमऊ विधान सभा के उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी महेश पाल ने नामांकन दाखिल किया। बसपा उम्मीदवार

महेश पाल ने पत्रकारो को बताया कि जनता का विकास और उनकी मूलभूत सुविधाएं जनता को दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उंन्होने पत्रकारो को बताया कि सिंचाई से लेकर सड़को की समस्याओं का निदान चुनाव जीतने के बाद तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। आपको बताते चले कि बसपा प्रत्याशी महेश पाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की है।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश