एन्टी रोमियो टीम द्वारा भ्रमण कर महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला कल्याण व बाल विकास के लिए चलाये जा रहे महाअभियान *मिशन शक्ति* के तहत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में एण्टी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा ग्राम सेमरा, मुरका में जाकर छात्राओ/बालिकाओं/महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जागरूकता गोष्ठी में सभी से उनकी समस्याओं के बारें में पूछा गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट