खंड शिक्षा अधिकारी को खुश रखना ही अधिकांश शिक्षकों को मुख्य कार्य रह गया

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली बछरावां विकास क्षेत्र की प्राथमिक शैक्षणिक ब्यवस्था इतनी बद से बदतर एवम बेलगाम हो चुकी है कि इस समय केवल उच्चाधिकारियो के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बस केवल अपने खंड शिक्षा अधिकारी को खुश रखना ही अधिकांश शिक्षकों को ही मुख्य कार्य रह गया है। लौहपुरुष सरदार पटेल जयंती के अवसर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर

सभी विद्यालयों में आज 31 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए थे तथा लगभग सभी परिषदीय विद्यालयों में सरदार पटेल जी की जयंती मनाई गई लेकिन कुछ विद्यलयों को छोड़कर शायद ही कहीं पूरा स्टाफ आया हो।कुछ अधिक चहेतों ने तो आज विद्यालय ही जाना उचित नही समझा तथा रसोइयों के द्वारा विद्यालय खुलवाकर जयंती के औपचारिकता पूर्ण करा दी।

इसी क्रम में दोपहर 12बजें तक बीआरसी केंद्र बछरावां भी बंद रहा तथा केंद्र के बाहर नव नियुक्ति शिक्षिकाएं अपने-अपने विद्यालयों की जानकारी लेने हेतु इधर उधर बैठी रहीं।इस संबंध में
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली के द्वारा किये गए निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय रुस्तमखेडा में लगातार कई दिनों तक विद्यालय बंद तथा *राष्ट्रीय पर्व2अक्टूबर2020 को भी विद्यालय बंद रहने की भी जमीनी हकीकत देखने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से* चहेतों के हौसलें बुलंद है।इस विकास क्षेत्र में केवल नियमित विद्यालय जाने वालों के लिए ही नियम कानून है। बाकी कुछ विद्यालय में शिक्षकों का वर्षों से अनियमित स्कूल जाना व उन पर कोई कार्यवाही न होना जरूर योगी जी की सरकार को उनके ही मातहत जमीनी स्तर पर उनको वास्तविक आईना जरूर दिखा रहें है।

रिपोर्ट जिला क्राइम संवाददाता सत्येंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट बछरावां रायबरेली