समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने प्रशंसा पत्र किया प्रदान

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) प्रतापगढ वैश्विक महामारी करोना के दौरान निस्वार्थ भाव से कई जनपदों के प्रशासन व आमजन मानस की मदद करने वाले बैसवारा के समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह को प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।

महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा यह सम्मान वैश्विक महामारी करोना के दौरान सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर सहभागिता के लिए प्रदान किया गया है। इस समारोह में अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता आईएएस एवं अभिषेक प्रकाश जिलाधिकारी लखनऊ सहित जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान से अभिभूत समाज सेवी मुकेश बहादुर सिंह ने राज्यपाल महोदया व लखनऊ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह को सम्मानित किये जाने पर बैसवारा क्षेत्र के प्रबुद्ध व वरिष्ठ नागरिकों ने शुभकामना व्यक्त की है। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश नारायण सिंह बच्चा बाबू, पूर्व प्राचार्य सत्यनारायन सिंह, समाजसेवी ओमप्रकाश सर्राफ, कृष्ण चन्द्र गुप्ता गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह, विश्वास बहादुर सिंह, योगेन्द्र सिंह,चित्रकार गब्बर के अलावा इण्डियन प्रेस सोसाइटी के अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, राघवेन्द्र सूर्यवंशी आदि ने बधाई दी है।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य कुंडा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश