सरकार के आदेश अनुसार अनुसार शासन प्रशासन ने जुआरियों के लिए दिए सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जुआरियों पर कुंडा पुलिस सख्त । जुआ खेलते पकड़े गए तो कुंडा पुलिस करेगी कानूनी कार्यवाही । कुंडा नगरपंचायत के अनखोरिया में 11 जुआड़ियों को कुंडा थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुँचकर दबोचा । जुआड़ियों के पास कुछ पैसे व तास के पत्ते पुलिस ने किए बरामद । सभी को पकड़ कर थाने लाई पुलिस । पहले भी कई बार जुआरियों पर हुई है कुंडा पुलिस की कार्यवाही । कुछ दिन पहले भी सूचना पर जुआड़ियों के अड्डे पर पहुँची थी कुंडा पुलिस । सभी को दबोच कर लाई थी थाने । जुआड़ियों के पास 42000 रुपये भी किये थे कुंडा पुलिस ने बरामद। जुआ खेलते वीडियो वायरल होने के बाद लागातर दबिश दे रही कुंडा पुलिस । कप्तान के निर्देशानुसार लगातार कुंडा पुलिस की है जुआड़ियों व गांजा तस्करों पर नज़र । कुंडा कोतवाल ने पूरी पुलिस टीम को जुआड़ियों,गांजा तस्करों व अन्य अपराध पर नज़र रखने का दिया सख्त निर्देश ।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश