उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)मिर्जापुर । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना को ही श्मशान तक पहुंचाने के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट बनाने में लगा है ताकि अगले माह कोरोना-विनाशक वैक्सिन को जिले में लांच किया जा सके लेकिन कोरोना भी कम आक्रामक नहीं, आहिस्ता आहिस्ता वह अर्द्धशतक मृत्यु की ओर बढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार, 11/12 को 55 वर्षीय बैटरी व्यापारी को डिस्चार्ज कर उसकी जिंदगी की बत्ती गुल कर दी। जिले में कोरोना का यह 43वां शिकार था।नगर के पुरानी दशमी मुहल्ले के इस व्यापारी के शुगर और अस्थमा का इलाज प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल में हो रहा था। इस बीच कोरोना ने भी आक्रमण कर दिया और मृत्यु बुधवार को ही हो गई थी लेकिन मिर्जापुर स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर सूचना शुक्रवार को आई ।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य मिर्जापुर उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.