उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि ) ओवरलोड सवारिया भर वाहन चलाना भले ही गैर कानूनी हो, लेकिन डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा में यात्रियों की जान खतरे में डाल डग्गामार वाहन फर्राटे भर रहे हैं। जिस पर जिम्मेदार महकमें के अलावा पुलिस की नजर भी नहीं पड़ रही है। जबकि ओवरलोड सवारिया ढोने पर दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा में बिना लाइसेंस व वगैर परमिट के ही सैकड़ों वाहन सवारिया ढोते देखे जा रहे हैं। यही नहीं ये वाहन बेतरतीब ढंग से सवारिया भर कर यहा की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
जिसको देखने के लिए पुलिस प्रशासन समेत महकमें के जिम्मेदार कतई तैयार नहीं हैं। हो भी क्यों न जब सूत्रों की माने तो ये अवैध ढंग से सवारियां ढोने वाले वाहन महकमें के लिए वसूली का जरिया बने हुए हैं और उनकी जेब गर्म कर रहे है। कानून व्यवस्था का हवाला देकर वाहन चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों को परेशान करने वाली पुलिस की नजरें अभी तक इन डग्गामार वाहनों पर इनायत नहीं हो सकी हैं। जिसके चलते ये वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिस पर महकमें का कोई अंकुश नहीं है। जिस कारण आये दिन मार्ग दुर्घटनाओं में इजाफ़ा हो रहा है और स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित आला अफ सर आंख मूंद तमाशबीन बने हुए हैं।अब देखना यह कि क्या जिम्मेदार लोग डग्गामार वाहनों पर क्या कोई कार्यवाही करते है या नही ये आने वाला समय बतायेगा।
संवाददाता श्रवण कुमार रायबरेली
You must be logged in to post a comment.