*प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारों से गूंजी अमेठी जिला मुख्यालय की सड़कें*अमेठी में दिखा मिशन शक्ति का असर लाठी-डंडा लेकर महिला किसानों ने किया किसान बिल का विरोध*

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)अमेठी जिला मुख्यालय पर आज किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों जिसमें महिलाओं की संख्या बहुत अधिक थी हाथ में लाठी डंडा लेकर केंद्र सरकार के तीनों किसान बिलो का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुर्दाबाद के नारे लगाए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक का नजारा जोश और उत्शाह से भरा दिखाई दे रहा था महिला किसानो ने पूरी गर्म जोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुर्दाबाद के नारे लगाये महिला किसानों ने जिस तरीके से प्रदर्शन किया केंद्र सरकार को उसके कानूनों के लिए चुनौती दी उससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाला दिन सरकार के लिए आसान होने वाला नहीं है अमेठी की धरती से महिलाओं का संदेश हुंकार भरने वाला थामहिलाओं के अंदर मिशन शक्ति का असर पूरी तरह दिखाई दे रहा था महिलाओ ने सरकार को अमेठी की धरती से यह संदेश दिया की टकराने की कोशिशे की तो मुहतोड जबाब मिलेगा।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य अमेठी उत्तर प्रदेश भारत