घूस लेते हुए लेखपाल रंगे हाथ पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर,।उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने केराकत तहसील में तैनात लेखपाल किसान से किसी काम की एवज में 18 हजार रुपए रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में गुरुवार को जौनपुर के जलालपुर इलाके में केराकत तहसील के तहत सोहनी गांव के लेखपाल अमीन खान ने शंकर मौर्य नामक काश्तकार से रिपोर्ट लगवाने के नाम पर 18 हजार रुपये घूस की मांग की थी। किसान ने इस की शिकाय संगठन की वाराणसी टीम को की थी।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला