उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पंकज शुक्ला रविवार को जनपद जौनपुर आगमन पर उनका स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ा वाराणसी सड़क मार्ग से प्रदेश सचिव जौनपुर आए रास्ते में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।जौनपुर पहुंचते ही जोगियापुर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा हुआ था।प्रदेश सचिव पंकज शुक्ला ने कार्यकर्ताओं व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भर दिया ।उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के बीच जाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश है कि यह समय आराम करने का नहीं बल्कि काम करने का है जनता हमारे लिए सर्वोपरि है जो आने वाले चुनाव में इतिहास कायम करेगी इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रभानंद यादव जिला सचिव फैयाज खान दीपक शुक्ला आदर्श तिवारी तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.