चित्रकूट पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 30 वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान में चित्रकूट पुलिस द्वारा 30 वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
(क). प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा 06 वाछिंत तथा 04 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
(ख). प्रभारी निरीक्षक पहाडी जयशंकर सिंह के मार्ग दर्शन में थाना पहाडी पुलिस द्वारा 15 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
(ग). प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा राकेश कुमार सरोज के मार्गदर्शन में थाना बहिलपुरवा पुलिस द्वारा 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
(घ). प्रभारी निरीक्षक राजापुर गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना राजापुर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
(ड़). प्रभारी निरीक्षक मऊ सुभाष चन्द्र चौरसिया के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया


(च). प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ चित्रसेन सिंह के मार्गदर्शन में थाना बरगढ़ पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट