डीएम व एसपी ने जामा मस्जिद पुरानी बाजार पहुँचकर नमाज की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जामा मस्जिंद पुरानी बाजार पहुॅंचकर नमाज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी मुसलमान भाईयों से नागरिकता बिल के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबलोग भारतीय हैं और भारतीय रहेंगे। किसी के बहकावे पर न आयें कोई समस्या हो तो अवगत करायें। निस्तारण किया जायेगा। जो लागे भ्रम फैला रहे हैं उसमें न पड़े। यहां के निवासी हैं यहीं रहेंगे और हमारा परिवार भी रहेगा। हमारे यहां भाई चारा है कहीं पर कोई शंका नहीं होना चाहिए। आज यहां पर नागरिकता बिल सांधन 2019 की पंफलेट भी बांटे गये इसका आपलोग अध्ययन कर लें। यह बिल नागरिकता देने के लिए बना है नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया गया है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी जी0पी0सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट