ग्रामोदय विश्वविद्यालय में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अनेक प्रबुद्ध महिलाओं ने चर्चा की

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर अनेक प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि आज महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं । महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही प्रभावशाली और प्रबुद्ध महिलाएं भी महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। प्रो गौतम ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों में लगी महिलाओं की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार की उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता सुश्री वसुंधरा शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त करना समय की मांग है। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी तो हमारा प्रदेश और देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ लैंगिक मतभेद पर कानूनों की चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि प्रांत सेविका प्रमुख मंजू सिंह एवं अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संयोजन हिंन्दी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह, संचालन मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चौरे ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ स्वर्ण लता शर्मा, डॉ वंदना पाठक, डॉ साधना चौरसिया, संगीता सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट