मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ नियंत्रण संबंधी 146 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,03 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण संबंधी 146 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं के शिलान्यास पर लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं के शिलान्यास पर लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई है। पहले बाढ़ प्रभावित 40 जनपदों में से 24 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील श्रेणी में थे। आज प्रदेश की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए विस्तृत कार्य योजनाओं पर कार्य हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ बचाव के लिए हम लोगों ने पहली बार राज्य के इतिहास में कुछ नए प्रयोग किए हैं। इसके बाद अच्छे परिणाम भी आए। जनप्रतिनिधियों के साथ जब मेरी बातचीत होती है तो उन्होंने इस प्रयोग को लेकर सराहना भी की और इसे अपने इलाके में लागू करने की बात भी कही। सरयू नदी, रावती नदी में इस प्रयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली