♦उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जलालपुर।मकरा चौराहा त्रिलोचन महादेव जलालपुर जौनपुर में युवा भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.65 जलालपुर पवन तनय मिश्रा के द्वारा आज कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल राजभर का जन्मदिन केक काटकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिया औऱ एक दुसरे को केक खिलाया युवाओं ने कँहा मंत्री का सानिध्य निरन्तर हम सभी को मिलता रहता है हम बाबा त्रिलोचन महादेव व बाबा विश्वनाथ से मंत्री के स्वस्थ, मङ्गलमय, यशस्वी व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं ,जन्मोत्सव के कार्यक्रम में चन्दन मिश्रा, दिवाकर चौहान, रमाशंकर, सुरेश, देवेश मिश्रा, अश्वी सिंह, राजाराम राजभर, महेश राजभर, रिंकू जी, श्रीकांत चौहान आदि लोगों के साथ भाजपा के औऱ भी क्षेत्रीय कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
You must be logged in to post a comment.