उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में यातायात प्रभारी घनश्याम पांडे द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस चालकों को तथा प्राइवेट बस के चालकों एवं परिचालकों को तथा अन्य मोटर वाहन जीप विक्रम इत्यादि चालकों को एकत्र कर गोष्ठी की गई। गोष्ठि के दौरान सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया साथ ही साथ बस चालकों को शराब के नशे में तथा नींद के होने पर गाड़ी न चलाने के लिए निर्देशित किया गया। यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित करते हुए यातायात नियमों के पूर्णता पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों को बसों पर रिफ्लेक्टर लगवा कर चलने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वयं बसों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। साथ ही साथ दोपहिया चालकों को चेक किया गया बिना हेलमेट वाले चालकों का चालान किया गया तथा उन्हें हेलमेट लगाकर चलने हेतु निर्देशित किया गया। पैदल चलने वाले यात्रियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ उन्हें यह अवगत कराया गया कि अपने गांव और मोहल्ले वालों को भी पंपलेट पढ़ाएं तथा यातायात नियमों के प्रति दिए गए निर्देशों के प्रति उन्हें भी प्रेरित कर जागरूक करें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.