उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक जल निगम को निर्देश दिए किस जनपद में जो पेयजल योजनाएं संचालित है उसमें कितनी आंशिक तथा कितनी बंद व कितनी पूर्ण क्षमता से चल रही है उसका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए कहा कि जो 25 लाख रुपए से ऊपर के पेयजल योजना के कार्य है उसकी भी सूचना उपलब्ध कराएं। जो पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों को हैड ओवर हैं उसका भी विवरण दिया जाए उन्होंने कहा कि आपके द्वारा समय से पेयजल की समस्या को देखते हुए प्रस्ताव लघु सिंचाई विभाग को नहीं दिया गया जिससे जल जीवन मिशन योजना में शामिल नहीं किया जा सका इस पर मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इनका जवाब तलब किया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से यह भी कहा कि जो ग्रामीण पेयजल योजनाएं चल रही हैं उसमें जिला पंचायत राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके कार्य योजना बनाकर शासन को प्रस्ताव जल जीवन मिशन में भेजा जाए ताकि हर घर नल योजना से कोई ग्राम व मजरा वंचित न रहे परियोजना प्रबंधक जल निगम से यह भी कहा कि तीन दिन के अंदर पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।
तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित समय सारणी के अनुसार विद्यालयों में केंद्र निर्धारण का कार्य पूर्ण कराए जाने के संबंध में जनपदीय समिति की बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में केंद्र निर्धारण किया जाना है उसमें पेयजल, विद्युत, सीसीटीवी कैमरे, पहुंच मार्ग, बैठने की व्यवस्था, कमरों की व्यवस्था, फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर विवरण सहित उपलब्ध कराएं उन्होंने यह भी कहा कि जो शासन से दिशा निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में क्या-क्या मानक होना चाहिए उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र सिंह, यूनिसेफ सुदीप सिंह बिसेन,प्रधानाचार्य चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी रणवीर सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.