उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अंबेडकर नगर की कार्यकारिणी का संगठनात्मक चुनाव संपन्न

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर अंबेडकर नगर में संपन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।संघ के अध्यक्ष पद पर राजाराम वर्मा,जिला मंत्री अजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र , उपाध्यक्ष विजय कुमार,राजित राम,राम सिंगार यादव,अकबर एजाज,राजेंद्र कुमार चुने गए। संयुक्त मंत्री के पद पर अखिलेश कुमार मिश्र,चौधरी प्रकाश चंद,श्याम मोहन, सुशील कुमार मौर्य, कमलेश कुमार वर्मा, गिरीश चंद्र पांडे निर्वाचित हुए। इस दौरान सुरेश पाठक ,उमाशंकर चौधरी,उमेश चंद्र वर्मा,रविंद्र कुमार वर्मा,अरुण कुमार यादव,अभिमन्यु यादव आदि चुने गए।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर