मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के पूर्व केन्द्रीय ग्रन्थालय,जानकी उद्यान, आर.ओ.प्लान्ट, अटावक्र सभागार, कुलाधिपति मार्ग,आचार्य एवं अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने पीलो जल फाउण्डेन द्वारा निर्मित पीलो जल मंदिर का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना,बन्दे मातरम्,कुलगीत तथा योग प्रदर्शन किया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री जलशक्ति डा0 महेन्द्र सिंह,मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोतीसिंह, नागरिक उड्डयन,राजनैतिक पेंशन,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ , राज्यमंत्री दिव्यांग जनसाक्तिकरण विभाग अनिल राजभर, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक मानिकपुर आनन्द शुक्ला,विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी,सांसद सतना गणेश सिंह तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि,मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जी0पी0सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी गणमान्य व बुद्धिजीवी नागरिक तथा विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। दीक्षांत समारोह से पूर्व चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के हेलीपैड पर आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल शरद कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेक सुजीत पाण्डेय, उप महानिरीक्षक पुलिस दीपक कुमार, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल तथा जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

*रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट