पत्रकारिता को आलोचना की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए : डॉ0 नीरज बोरा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल की बैठक माँ सरस्वती मंदिर परिसर लखनऊ में विधायक डॉ0 नीरज बोरा व लखनऊ भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. विवेक तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में अम्पन्न हुई। इस अवसर पर नीरज बोरा ने कहा पत्रकारिता को आलोचना की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। मंडलाध्यक्ष अतुल कपूर ने बैठक का संचालन कर जिला कमेटी लखनऊ व मंडल कमेटी में नवनियुक्त सदस्यों की घोषणा की। जबकि प्रान्तीय महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता ने नवीन सदस्यों को मनोनयन पत्र दिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रांतीय महासचिव डॉ0के0जी0 गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकार हितों से कभी समझौता नहीं करता है। यह संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है।पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संघर्ष संगठन के बल पर ही करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े स्वछ छवि के लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा।बैठक के दौरान 21 फरवरी को प्रयागराज में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संगठन के लखनऊ जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने सभी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली