ग्रीन पार्क में नन्हों का दम, अभिषेक-वैष्णवी ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। ग्रीन पार्क में चल रहे बेबी गेम्स-2026 में मंगलवार को नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब दमखम दिखाया। कानपुर ओलंपिक संघ और क्रीड़ा भारती के संयुक्त आयोजन में दूसरे दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं हुईं। ब्रॉड जंप में अभिषेक और वैष्णवी मिश्रा ने अपने-अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

6½ से 8½ वर्ष बालक वर्ग की ब्रॉड जंप में अभिषेक ने 1.68 मीटर की छलांग लगाई। रुवांश 1.50 मीटर के साथ दूसरे और तेजस 1.29 मीटर के साथ तीसरे रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी मिश्रा ने 1.28 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान पाया। हुदा 1.21 मीटर के साथ दूसरे और ईशा 1.11 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 4½ से 6½ वर्ष बालक वर्ग में सफल सविता 1.53 मीटर के साथ विजेता बने। रुवांश दूसरे और सुयांश तीसरे रहे। बालिका वर्ग में सान्वी पाल विजेता रहीं, जबकि देविका और जायमा अफीफा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन के 6½ से 8½ वर्ष बालक वर्ग में सिद्धांत भाटिया ने खिताब जीता और देवांश जायसवाल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अमायरा कौर प्रथम, प्रिशा सिंह द्वितीय और सांवी सिंह तृतीय रहीं। 4½ से 6½ वर्ष बालक वर्ग में देवांश पांडे विजेता रहे। इराआन गुप्ता दूसरे और तान्विक जायसवाल तीसरे रहे। बालिका वर्ग में मेहर भट्टर ने पहला स्थान हासिल किया।
जूडो के अंडर-6 में ऐलिस गोस्वामी और समर्थ पाल ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। अंडर-8 में राज नंदिनी और अथर्व द्विवेदी अव्वल रहे। वॉलीबॉल में 4½ से 6½ वर्ष बालक वर्ग में देवेश यादव-अद्रिक बाजपेयी की जोड़ी 11-4 से विजेता रही। 6½ से 8½ वर्ष वर्ग में मो. जैन-जयान हसन खान ने 11-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply