24 घण्टे बाद भी इम्तियाज़ के हत्यारोपित पुलिस पकड़ से दूर

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

खेतासराय(जौनपुर)16 फरवरी
पैसे की लेंन देन को लेकर इलाके के लेदरही गांव में मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपित 24 घण्टे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है।आरोप है कि गांव में दहशत फैलाने के लिए पहले हवाई फायरिंग भी की,बाद में लाठी डंडे से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।अचानक मौत से परिजनों में जहाँ कोहराम मचा हुआ है वही गांव में तनावपूर्ण शांति है।गांव में दो गुट होने की वजह से पुलिस सतर्क है।मृतक को देर रात गांव के कब्रिस्तान में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में सुपर्द-ए ख़ाक कर दिया है।मालूम होकि इम्तियाज़ अहमद,परिजनों के अनुसार फ़ैज़ को 12 लाख रुपए व्यसाय के सिलसिले में कर्ज दिये थे,जिस को लेकर से पुरानी रंजिश चली आ रही है।रविवार को इम्तियाज़ के बेटे राजिक और ख़ालिद ने गांव के सड़क के पास पैसे को लेकर कहा सुनी हुई।आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कट्टा से फायर कर दिया, जिस से गांव में दहशत फैल गयी।हालांकि फॉयरिंग से कोई घायल नही हुआ।बताते है कि दबंग यही से नही रुके घर पर भी पहुँचकर मृतक इम्तियाज पर लाठी डंडे से हमले कर घायल कर दिया।स्थानीय चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया।बीएचयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।खेतासराय पुलिस ने बड़े बेटे वामिक के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ़ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ़्तीश को आगे बढ़ा रहे है।सुरक्षा के लिहाज़ से पुलिस गांव में गश्त बढ़ा दी।सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।जल्द आरोपित पुलिस के शिकंजे में होंगे।उधर इम्तियाज़ के घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।अब देखने वाली बात है खेतासराय पुलिस के पकड़ में आरोपित आते है या पुलिस की सारी कॉम्बिंग कागज के पन्नो तक सीमित रहेंगे।सोमवार की देर रात शव को पुस्तैनी कब्रिस्तान में सुपर्द-ए ख़ाक कर दिया।