सड़क दुर्घटना में घायलों को पीआरवी टीम द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचायी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जनपद चित्रकूट पीआरवी 2046 थाना रैपुरा अंतर्गत दिनाँक 20 फरवरी को समय 08:37 बजे इवेंट संख्या 1612 द्वारा घटनास्थल लालापुर के पास आश्रम नदी पुल के पास थाना रैपुरा से कॉलर अशोक कुमार द्वारा सूचना दी गयी कि एक बाइक बोर्ड से टकरा गई है 2 लोग गंभीर घायल है।

इस सूचना पर पीआरवी 2046 तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों ने देखा कि 02 व्यक्ति रोड पर घायल अवस्था में पड़े हुए हैं, पीआरवी कर्मियों ने तत्काल दोनो घायलों रवि कुमार पुत्र रामनरेश निवासी अशोह थाना पहाड़ी व गोविंद थाना पहाड़ी को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल सोनेपुर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर थाना पुलिस भी आ गई है । घायलो के परिजनों को भी घटना की जानकारी फोन द्वारा दी गई है।
*पीआरवी स्टाफः-*
कमांडर – मुख्य आरक्षी सुशील चंद्र निगम
सब कमांडर- मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरशाद
पायलट – मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट