उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा आज किशोरी रमन इंटर कॉलेज मथुरा को उनके प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा द्वारा कॉलेज में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, पीने के लिए आरओ का पानी, बिजली के लिए सोलर पैनल, कार्यक्रमों के लिए ऑडिटोरियम, गर्मी के समय नए पंखे तथा पूजा के लिए मंदिर जैसी सुविधाएं बिना किसी सरकारी सहायता के उपलब्ध कराने के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में महासचिव मोहन श्याम शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित सहित प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा एवं कॉलेज के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र, फूल माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कैप्टन मुरलीधर शर्मा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के पूरे कॉलेज का कायाकल्प कर दिया है। पिछले 26 वर्षों से कॉलेज में कोई मैनेजमेंट नहीं है, इसके बावजूद कॉलेज आज भी पूरी तरह व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि मन में अगर कुछ करने का संकल्प हो तो कोई भी रुकावट व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में जितना भी पैसा विकास कार्यों में लगा है, उसमें पूर्व में पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज को दान दिया है। साथ ही यहां कार्यरत स्टाफ ने भी पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। आज उसी सहयोग और मेहनत का परिणाम है कि कॉलेज का कायाकल्प हुआ है।
सम्मानित होने वालों में वीरेंद्र उपाध्याय, संजय पचौरी, मुकेश कुमार शर्मा, उमेश चंद सारस्वत, राजकुमार तिवारी, विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, अमिता सिंह, मनीषा सिंह एवं रेनू उपाध्याय शामिल रहे।
फोटो परिचय : प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा के साथ स्टाफ को सम्मानित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मोहन श्याम शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित व अन्य।
समाचार को अधिक संक्षिप्त बनाएं ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा