उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी के पदाधिकारियों की बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी निन्नी पांडे के साथ विशेष बैठक हुई। इसमें पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों और संगठन को मजबूत करने के साथ जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से प्रभावित होकर निन्नी पांडे ने संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।बैठक में अमर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को नमन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के विचार और उनके संघर्ष की भावना युवाओं को देश और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देती है। पार्टी की ओर से इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।डॉ. कुलदीप मिश्रा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना पार्टी का मुख्य ध्येय है। पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि युवा शक्ति को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना जरूरी है।एडवोकेट रूद्र सक्सेना ने कहा कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। समाजसेवी अमित शुक्ला ने जनसेवा और वंचित वर्गों के उत्थान को संगठन की प्राथमिकता बताया। कार्यकर्ता सुजीत ने कहा कि शहीदों की क्रांतिकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर